रेस्टोरेंट में मारपीट व लूट के मामलें में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी अब भी फरार
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन स्थित एक कैफे में बैंक कर्मी से मारपीट और लूट करने के मामले में फरार आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी को अभी फरार है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व सिविल लाइन स्थित स्काई कैफे रेस्टोरेंट में सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के पुत्र हर्पवर्धन शर्मा ने अपने दो दोस्तों सौरभ सबलानी तथा हिमांशु खटवानी के साथ मिलकर एक बैंक कर्मी कविश पांडे के साथ मारपीट की थी तथा उसके पैसे लूट लिये थे। तीनों ने कविश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी तथा नही देेने पर मारपीट की थी तथा उसके पर्स से पैसे निकाल लिये थे। इस घटना की वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था किंतु तीन फरार थे जिसके चलते उकी गिर$फतारी नही हो पाई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी सौरभ और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात के मुख्य आरोपी हर्षवर्धन शर्मा अभी फरार है।







.jpeg)












