BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खड़ी हाईवा की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, रात भर सड़को पर पड़े रहे दोनों के शव...

खड़ी हाईवा की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल,  रात भर सड़को पर पड़े रहे दोनों के शव...
Share

मुंगेली। पथरिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां खड़ी हाईवा की चपेट में आने से  2 बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला पथरिया थाना क्षेत्र खेटेरा गांव का है, बताया जा रहा है कि यह हादसा में बुधवार की देर रात में हुआ। मराठी सोढी गांव में रहने वाले तीन युवक बाइक में सवार होकर मारो तरफ से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खुटेरा गांव के पास अंधेरे में सड़क पर खड़ी हाईवा गाड़ी के पिछले हिस्से में उनकी बाइक जा घुसी। मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वही एक अन्य युवक इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे वहां से गुजर रहे लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा है।

सड़क पर पड़े रहे शव-
इस पूरे मामले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा बाइक सवार एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया लेकिन बाकी दोनों युवकों के शव पूरी रात सड़क पर ऐसे ही पड़े रहे। पथरिया पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया 

Share

Leave a Reply