दुश्मनी की आड़ में दो बाइक को किया आग के हवाले
आरंग थाना क्षेत्र के चपरीद गांव में किसान राम अवतार साहू की ब्यारा में खड़ी बाइक को बुधवार रात किसी ने आग के हवाले कर दिया। रात 11.30 बजे टायर फूटने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो बाइक को जलते देखकर बुझाया लेकिन तब तक बाइक खाक हो चुकी थी। राम अवतार साहू ने पुलिस को बताया कि गांव की मीना बाई साहू उससे दुश्मनी रखती है। पूर्व में उसकी बेटी ने झूठे केस में फंसाया था। आशंका है कि उसी ने बदला लेने की नीयत से बाइक को आग के हवाले कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आगजनी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं टिकरापारा थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी मठपुरैना निवासी ओमकार साहू (30) की पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 04 एचएफ 5849 को अज्ञात तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।







.jpeg)












