बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र के नहर में बहते मिले दो शव, बॉडी देख इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ | मलिहाबाद कोतवाली के अंतर्गत सोमवार सवेरे बड़ी नहर में नबीनगर गांव के सामने से बहते हुए जा रहे दो शवों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। दूसरे शव की मलिहाबाद पुलिस को जानकारी नही है। मलिहाबाद कोतवाली के अंतर्गत नवीनगर गांव के पास से निकली बड़ी नहर का बरसात के चलते तेज बहाव चल रहा है। उसी में सोमवार सवेरे नहर में ग्रामीणों ने बहते हुए शव को देखा जिसका वीडियो बनाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर में पुलिस को एक शव बरामद हुआ, शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मलिहाबाद पुलिस ने भेज दिया। सिओ नवीना शुक्ला का कहना है कि जो शव नहर में बरामद हुआ है उसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष होगी बाकी पीएम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने बताया की इससे पहले नहर से चंद घंटे पहले दूसरा शव नहर से बहते हुए गुजरा था जो मलिहाबाद पुलिस के हाथ नही लगा। इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर से बात हुई तो उनको भी नहर में बहते हुए किसी शव की जानकारी नहीं हुई जब की मलिहाबाद से गुजरकर यह नहर काकोरी से निकली है।







.jpeg)












