सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की हो गयी मौत
कोण्डागांव,जिले के बड़ेबंजोड़ा गांव में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है। यहां एक पानी भरे गड्डे में गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा पहले ही सड़क निर्माण के लिए खोदा गया था, जिसके बाद इसे भरा नही गया। घटना के बाद आक्रोशित नागरिको के साथ साथ BJP और CONG के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।







.jpeg)












