तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की हुई मौत, जानिये क्या है पूरी घटना....
बलिया (उप्र): घटना बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र का है जहाँ भुवाल गांव के एक पोखर (छोटे तालाब) में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि भुवाल गांव में बुधवार दोपहर सत्यम (पांच) और उसका चचेरा भाई शिवम (छह) पोखर के किनारे खेल रहे थे, तभी दोनों असंतुलित होकर उसमें गिर गए।
उसने बताया कि बच्चे जब देर तक नहीं दिखे, तो उनके परिजन ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों के शव पोखर में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।







.jpeg)












