शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में वाणिज्य विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में वाणिज्य विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला दिनांक 4 एवं 5 फरवरी 2020 को आयोजित की गई इस कार्यशाला का उद्देश्य ई-कॉमर्स एवं शेयर मार्केट पर जानकारी प्रदान करना था। ऑनलाइन मार्केटिंग स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के विषय की जानकारी प्रदान करने हेतु श्री चित्रेश गोस्वामी ट्रैकिंग फॉरवर्ड फाइनेंसियल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अरशद अहमद उपस्थित थे। दोनों विशेषज्ञ भोपाल से आए थे।यह कार्यशाला प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ एके जायसवाल, कार्यशाला की निर्देशक डॉ उषा किरण अग्रवाल प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान, आइक्यूएसी प्रभारी डॉ कविता शर्मा एवं वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ माधुरी श्रीवास्तव के सार्थक प्रयास एवं मार्गदर्शन से आयोजित किया गया।
कार्यशाला के प्रथम दिन एवं प्रथम सत्र में चित्रेश गोस्वामी द्वारा शेयर मार्केट के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय सत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट अरशद अहमद में ऑनलाइन ट्रेडिंग कैसे की जाती है इसके बारे में जानकारी दी जिसका छात्राओं ने भरपूर लाभ उठाया। दूसरे दिन कार्यशाला में चित्रेश गोस्वामी एवं श्री अरशद अहमद ने भारतीय वित्तीय बाजार, अंश विनिमय, तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति का स्टॉक मार्केट पर प्रभाव एवं स्टार्टअप योजना के अंतर्गत फंडिंग की जानकारी प्रदान की गई।इस कार्यशाला का अधिक से अधिक छात्राओं ने लाभ उठाया एवं भविष्य में ऐसी ही कार्यशाला आयोजित करने पर बल दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉ उषा किरण अग्रवाल वाणिज्य विभाग से डॉ मिनी गुप्ता, डॉ विनीता शर्मा , डॉ बी डी थडलानी, डॉ माया लालवानी उपस्थित थे।







.jpeg)












