BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चिटफंड कंपनी बी एन गोल्ड के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...

चिटफंड कंपनी बी एन गोल्ड के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...
Share

कोरबा। चिटफंड कंपनी बी एन गोल्ड रियल स्टेट अलाइट लिमिटेड कंपनी के दो डायरेक्टरों को कुसमुंडा पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिहोर जेल से ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लेकर आई है। इस मामले में चिटफंड कंपनी की संपत्ति को कुर्क कर निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे। छत्तीसगढ में विभिन्न जगहों में निवेशकों के पैसे से आरोपितों ने जमीन व मकान खरीदा है। न्यायालय व राज्य शासन से कुर्की की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले का एक आरोपित को वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया जा चुका है।


कुसमुंडा पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिहोर से चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को प्रोटेक्शन वारंट में कोरबा लेकर आई है। चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डायरेक्टरों की गिरफ्तारी व संपत्ति कुर्क कर निवेशकों को उनकी राशि वापस की जाएगी। बीएन गोल्ड रियल स्टेट अलाइट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ थाना कुसमुंडा में धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2016 में पंजीबद्ध किया गया था। तब से आरोपितों की तलाश की जा रही थी। कुसमुंडा पुलिस की एक टीम ने छिंदवाड़ा निवासी मुनींदर लिखारे पिता लालचंद लिखारे 38 व इंदौरा निवासी आशीष गुप्ता पिता मुरली प्रसाद गुप्ता 31 को सिहोर से लेकर आई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कोरबा के विश्राम रिजेंसी में निवेशकों के पैसे से दुकान की खरीदी की गई थी। इसके अलावा रायपुर के तेलीबांधा में चार दुकानें रायपुर.बिलासपुर नेशनल हाईवे के ग्राम तरपोगी में 22 एकड़ जमीन व बिलासपुर नगर निगम कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल में चार दुकानों की खरीदी की गई थी। निवेशकों के पैसे से डायरेक्टरों ने करोड़ों की संपत्ति खरीद ली थी। राज्य शासन व न्यायालय की अनुमति के बाद कुर्की की कार्रवाई पुलिस करेगी। पकड़े गए आरोपितों को रिमांड के बाद जेल भेजा गया है। इस मामले का एक आरोपित सचिन दामोर तीन मार्च 2017 को गिरफ्तार हो चुका है।

Share

Leave a Reply