इस जगह टकराई दो मालगाड़ियां, कई ट्रेन कैंसिल, बहुत का रूट बदला, देखें लिस्ट
रांची, रांची रेल मंडल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. इस बाबत रांची रेल मंडल प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. रांची रेल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे और रांची मंडल के हटिया रूट पर चलने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. वहीं राउरकेला रेल खंड पर पकरा - कुरकुरा स्टेशन के बीच मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.
रांची रेल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा - धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - रांची - मुरी होकर नहीं चलेंगी. दरअसल, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा - धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - रांची - मुरी के बजाय राउरकेला - चांडिल - मुरी - राजबेरा होकर चलेगी. इसी तरह कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.
वहीं ट्रेन संख्या 18452 पुरी - हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - हटिया से नहीं चलेंगी. ट्रेन संख्या 18452 पुरी - हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - हटिया के बजाय परिवर्तित मार्ग राउरकेला - चांडिल - मुरी होकर चलेगी. गौरतलब है कि सिमडेगा में दो मालगाड़ी ट्रेनों की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई. घटना हटिया-वांडामुंडा रेल खण्ड के कुरकुरा रेलवे स्टेशन के पास की है जहां दोनों मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, कुरकुरा स्टेशन के लाइन नम्बर तीन में रांची की ओर से मालगाड़ी गुजर रही थी. लेकिन इसी दौरान राउरकेला बानो की ओर से रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन पर आ गई. नतीजतन, दोनों ट्रेन आमने सामने टकरा गई. इस वजह से ट्रेन नं 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू 26 दिसंबर को रद्द है. ट्रेन नं 08150 राउरकेला हटिया पैसेंजर को भी 26 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन नं 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर को भी 26 दिसंबर यानी रविवार को को रद्द कर दिया गया है.







.jpeg)












