BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीजेपी विधायक के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से दो की मौत

 बीजेपी विधायक के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से दो की मौत
Share

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद पर गोली चलने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में कल रात्रि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गयी। इस घटना में विधायक प्रतिनिधि अरविंद्र जैन (30) तथा मोनू राजपूत (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply