BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दो नाबालिग सहेलियों ने रचाई आपस में शादी, एक बनी पति तो दूसरी पत्नी

 दो नाबालिग सहेलियों ने रचाई आपस में शादी, एक बनी पति तो दूसरी पत्नी
Share

धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में मंदिर जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने का फैसला कर लिया।
 
 
लेस्बियन कपल में एक की उम्र 14 साल है तो दूसरी 13 साल की है। इस वजह से पुलिस ने इन दोनों को फिलहाल बालिग होने तक अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- दोनों नाबालिग लड़कियां धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनमें एक 14 वर्षीय लड़की अपने को प्रेमी बता रही है। वो लड़कों जैसे हेयर स्टाइल और कपड़े पहनती है जबकि 13 साल की दूसरी लड़की अन्य लड़कियों की तरह काफी सौम्य और सरल स्वभाव की है।
 

बचपन से है दोनों को एक दूसरे से प्यार-
इस लेस्बियन कपल में पति बनी लड़की के अनुसार वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। वो दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती हैं। लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में जाकर एक दूसरे से शादी रचा ली, और पास में ही एक झोपड़ी में रहने लगीं।
 
 
इस बीच दोनों ने अपने एक दोस्त से भी मदद लेनी चाही, लेकिन ऐसा मामला देख उसने उनकी मदद करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों अपने घर वापस आ गईं। 13 वर्षीय लड़की की मां ने अपनी बेटी की मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र देखा। तब मामले का खुलासा हुआ और दोनों परिवार के लोग इनको लेकर सरायढेला थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने इन्हें धनबाद महिला थाने के हवाले कर दिया।

एक शर्त-
पति बनी लड़की ने कहा, ’अभी हम दोनों नाबालिग हैं। जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे। मैं उसे इतना प्यार दूंगा कि फिर दोबारा कभी पुलिस थाना का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। इस बीच यदि उसके साथ उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा। इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं।’ वहीं पत्नी बनी लड़की ने कहा, ’मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी, लेकिन अभी हम नाबालिग हैं। इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के पास जा रहे हैं। बालिग होने पर उसके साथ चली जाउंगी।

Share

Leave a Reply