राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़की लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र से दो लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर कालीबाड़ी कोतवाली निवासी पीडि़त 33 वर्ष ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां की लड़की उम्र 17 साल को किसी ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह चंगोराभाठा डीडी नगर निवासी पीडि़त 42 वर्ष ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 17 साल 5 माह को किसी ने कालीबाड़ी स्थित स्कूल से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर गुम इंसान का मामला कायम कर लिया है।







.jpeg)












