संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग लापता,पढ़िये पूरी खबर...
रुड़की : संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग किशोर और किशोरी लापता हो गए। परिजनों ने दोनों की आसपास काफी तलाश की, लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। नाबालिग किशोर की बाइक परिजनों ने सोलानी पार्क के पास से बरामद की है। वहीं नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोप में किशोर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच देर रात पुलिस को एक अन्य नाबालिग किशोर के लापता होने की सूचना मिली। छानबीन में पता चला कि नाबालिग किशोर घर से बाइक लेकर निकला था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि किशोर जिस बाइक लेकर घर से निकला था वह सोलानी पार्क के पास लावारिस हालत में खड़ी है।
सूचना पर परिजन सोलानी पार्क पहुंचे और बाइक को अपने साथ लेकर आए। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि क्षेत्र के दोनों नाबालिग गुरुवार शाम से लापता हैं। एक नाबालिग किशोरी के अपहरण को लेकर नाबालिग किशोर पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।







.jpeg)












