BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिनदहाड़े दो बदमाशों ने युवती के गाल पर मारी ब्लेड, हुलुहान हालत में युवती को कराया गया अस्पताल में भर्ती

 दिनदहाड़े दो बदमाशों ने युवती के गाल पर मारी ब्लेड, हुलुहान हालत में युवती को कराया गया अस्पताल में भर्ती
Share

भोपाल। एमपी नगर के महाराणा प्रताप अपार्टमेंट में दिनदहाड़े एक युवती के गाल पर दो बदमाशों ने ब्लेड मारकर लहुलुहान हालत में युवती को जब महिलाओं ने देखा तो उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंची। घटना की जानकारी अस्पताल से पुलिस को लगी तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों के बारे में पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की। घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। 

एमपी नगर पुलिस के अनुसार गुवाहटी असम की रहने वाली 19 वर्षीय युवती एमपी नगर में अपनी सहेली के साथ हॉस्टल में कमरा साझा कर रहती है। वह पहले एक इवेंट कंपनी में काम करती थी। इवेंट कंपनी में नौकरी छूटने के बाद वह इस समय नई नौकरी की तलाश कर रही है। 28 जुलाई को उसकी किसी परिचित का जन्मदिन था। वह उसमें शामिल होने के लिए गई थी। जहां से वह दोपहर में चार बजे के करीब लौट रही थी। वह घर के पास पहुंची थी, तभी बाइक सवार बदमाश सलीम उर्फ सुमेर अली निवासी चांदबढ़ और आरिफ निवासी जिंसी जहांगीराबाद आए और युवती को रोककर विवाद करने लगे। आरोपितों ने पहले युवती के साथ मारपीट की फिर सलीम ने ब्लैड निकाली और युवती के गाल पर मार दी। हमला करने के बाद दोनों धमकी देकर फरार हो गए। हालांकि बाद में लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
 
सलीम नाम के बदमाश का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। इससे पहले भी वह लोगों के साथ मारपीट कर हमले का चुका है। टीआइ सुधीर अरजरिया ने बताया कि पुलिस ने उसे गत दिवस गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एमपी के महाराणा प्रताप अपार्टमेंट के आसपास कई कॉलेज की छात्राएं अकेली रहती है। आसपास पुलिस का कोई मूवमेंट नहीं रहता है। ऐसे में इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग घूमते रहते हैं। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। घायल युवती अपनी सहेली के साथ रूम साझा करती है। उसकी सहेली का एक युवती से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच में अनबन है। पीडि़ता को उसने रूम खाली करने और उससे बात करने से रोका था। इस घटना को इसी बात से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Share

Leave a Reply