छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स कैंप के पास हुई डीआरजी जवानों से मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) कैंप के पास डीआरजी जवानों, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकले जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। अन्य नक्सली जान बचाकर भाग निकले। जवानों ने मौके से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण क्षेत्र का चितपाल इलाका धुर नक्सल प्रभावित है। नक्सलियों को रोकने के लिए और उनके खात्मे को लेकर 15 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) का कैंप खोला गया है। उनके साथ ही डीआरजी के जवान भी शामिल हैं। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि कैंप से करीब 3-4 किमी आगे नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर डीआरजी और पुलिस के जवान सर्चिंग के लिए निकले। चितपाल के जंगलों में जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।







.jpeg)












