पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर
रायपुर | पुराने रंजिश के चलते मारपीट व धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती राजातालाब निवासी मोहम्मद फरमान 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार की देर रात्रि जय हिन्द चौक नई बस्ती में फजल खान 29 वर्ष एवं राजा खान, इमरान खान व अन्य युवकों ने प्रार्थी को पुरानी रंजिश के चलते गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं धारदार औजार से कुल्हे के पास मारकर चोट पहुंचाया।
इसी तरह मोहम्मद फजल खान निवासी नई बस्ती राजा तालाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की देर रात मोहम्मद फरमान 22 वर्ष पिता मोहम्मद सजल एवं शहीद निवासी राजा तालाब ने धारदार औजार जांघ के पास मारकर चोट पहुंचाई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












