एक ही घर के दो सगी बहनों की कुंए में गिरकर हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। घर के पीछे बने कुएं के पास खेल रही दो सगी बहनें कुंए में जा गिरी, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना कोरर थाना इलाके के ग्राम भोंडीया की है।
थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल ने बताया कि भोंडीया निवासी मनोज विश्वकर्मा कोरर के साप्ताहिक बाजार गए थे और उनकी पत्नी घर के कामकाज में लगी थी। दोपहर 03 बजे जब बड़ी बहन स्कूल से वापस आई, तब अपनी दोनों बहनों के नहीं दिखने पर उसने ढूंढना शुरु किया। इसी बीच एक बहन का शव कुएं में ऊपर तैरता मिला। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने एक शव को बाहर निकाला। फिर दूसरी बहन की गांव में पतासाजी की गई। उसका पता नहीं चलने पर कुएं के पूरे पानी को बाहर निकाला गया, तब दूसरी बहन का शव नीचे लकडिय़ों में फंसा मिला।







.jpeg)












