BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

5-5 लाख के दो ईनामी नक्सली कमांडरों ने किया आत्मसमर्पण

5-5 लाख के दो ईनामी नक्सली कमांडरों ने किया आत्मसमर्पण
Share

समर्पित नक्सलियों पर 22 जवानों की हत्या का मामला है दर्ज


जगदलपुर। माओवादियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संचालित किए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग आमचो बस्तर, आमचो पुलिस कार्यक्रमों के दौरान छग शासन की पुर्नवास नीति के तहत आत्मसमर्पित को मिलने वाले लाभों के संबंध में क्षेत्र में किए जा रहे प्रचार-प्रसार एवं माओवादियों के बहकावे में आकर भटके युवक, युवतियों को समाज के मुख्यधारा से जुडऩे हेतु की जा रही अपील से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचार धाराओं से त्रस्त होकर दंतेवाड़ा जिले में दो 5-5 लाख के ईनामी नक्सली कमांडरों ने समर्पण कर दिया।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि समर्पण करने वाले पेदारास एलओएस कमांडर मिड़कोम और कटेकल्याण एरिया कमेटी कमांडर हड़मा है। दोनों नक्सलियों के खिलाफ 22 सुरक्षाबलों के जवानों की हत्या का मामला दर्ज है। कुआकोंडा थाना प्रभारी सहित 6 जवानों की हत्या के मामले में भी दोनों आत्मसमर्पित नक्सली शामिल थे। उन्होंने बताया कि बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन पर भारी दबाव बना हुआ है। समर्पित नक्सलियों को दस-दस हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया तथा शासन द्वारा निर्दिष्ट सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंंगी। 

Share

Leave a Reply