नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : सेल्फी के चक्कर में दो स्‍कूली छात्र डूबे नदी में, दोनों के शवों का नहीं लगा पता

BIG BREAKING : सेल्फी के चक्कर में दो स्‍कूली छात्र डूबे नदी में, दोनों के शवों का नहीं लगा पता
Share

कांगड़ा | हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा के फेरा गांव के साथ बह रही ब्यास नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो स्‍कूली छात्रों के डूबने की खबर सामने आयी है. वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. डूबने वाले छात्रों के नाम अंशुल और आयुष हैं, जो कि अपने पांच स्‍कूली दोस्‍तों के साथ ब्यास नदी पर सेल्‍फी लेने आए थे. इसमें से कठियाडा गांव का रहने वाला अंशुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है.

जानकारी के मुताबिक, अंशुल और आयुष अपने पांच स्कूली दोस्तों के साथ ब्यास नदी के किनारे चट्टानों पर पार्टी करने और सेल्फी लेने आए थे. जबकि घर में आधार कार्ड अपडेट करने का बहाना लगाया था. एनडीआरएफ को अब तक छात्रों डेड बॉडी नहीं मिली है. हालांकि घटनास्थल पर कपड़े, कोल्डड्रिंक की बोतल व गिलास मिले हैं. इसके अलावा स्कूटी भी सड़क किनारे खड़ी मिली है. यह भी बताया जा रहा है कि अन्य दोस्त भी अपनी अपनी बाइक लेकर आए थे.

अंशुल और आयुष गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरली में ग्यारहवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे. फिलहाल नूरपुर से आई एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम, ज्वालामुखी के डीएसपी चन्द्रपाल सिंह व देहरा पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है. वहीं, पता चला है कि आए दिन कई छात्र छात्राओं को यहां सेल्फी लेते देखा गया है.

माता-पिता का इकलौता बेटा था अंशुल
जानकारी के अनुसार, अंशुल कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार गांव कठियाडा गरली जिला कांगड़ा का रहने वाला था, जो कि अपने माता और पिता का इकलौता बेटा था. जबकि आयुष पुत्र राजपाल गांव व डाकघर गरली में अपने मामा के घर रहता था. वैसे आयुष का घर ऊना जिला के अम्ब के गांव पोलिया परोतां में हैं. दोनों की उम्र भी 16 वर्ष है. साथ ही बता चला है कि दोनों शनिवार को सुबह स्कूटी पर सवार होकर परागपुर की तरफ गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचे. इन दोनों की तलाश स्थानीय लोगों द्वारा अपने तौर पर की गई. काफी मशक्कत के बाद स्कूटी देहरा के लोहर सुनहेत से चंबा पत्तन रोड़ पर फेरा गांव में ब्यास नदी के किनारे मिली. इसके बाद परिजनों को ब्यास नदी के किनारे चट्टानों के बीच रेत पर इन दोनों के कपड़े और मोबाइल मिले थे.

अंशुल के दादा केवल कृष्ण ने बताया कि सुबह घर से 10 बजे आधार कार्ड अपडेट करवाने निकले थे, लेकिन जब दो बजे तक घर नहीं लौटे तो सभी ने उसको ढूंढना शुरू किया. फिर उसकी स्कूटी फेरा गांव में ब्यास नदी के किनारे सड़क पर मिली. इसके बाद ब्यास नदी के किनारे पर जाकर देखा तो दो बच्चों के कपड़े, कोल्ड ड्रिंक की बोतल व गिलास मिले. उसके बाद इसकी सूचना देहरा पुलिस को दी.

देहरा पुलिस ने कही ये बात
वहीं, देहरा का कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गरली स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र बीते कल ब्यास नदी में डूबे हैं, जिन्हें एनडीआरएफ टीम व गोताखोर ढूंढ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. फिलहाल किसी भी बच्चे की डेड बॉडी नहीं मिली है. घटनास्थल पर कपड़े व स्कूटी मिली है. 


Share

Leave a Reply