नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दो महिलाओं ने की कुत्ते के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत, इलाज के दौरान कुत्ते की हुई मौत

दो महिलाओं ने की कुत्ते के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत, इलाज के दौरान कुत्ते की हुई मौत
Share

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) के न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में कुत्ते को स्कूटी से बांधकर घसीटने के मामले में चंचल और सोनिया नाम की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा (Bail) कर दिया है. पुलिस ने एक एनजीओ कार्यकर्ता सुषमा सिंह राठौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता का कहना है कि 20 जून को शाम करीब सवा छह बजे उसे सूचना मिली थी कि दो अज्ञात महिलाएं न्यू सेंच्युरी एनक्लेव के पास अपनी स्कूटी के पीछे एक कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीटते ले जा रही हैं.


जब शिकायतकर्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को रोकने लगी तो इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी महिलाएं कुत्ते की रस्सी खोलकर मौके से फरार हो गईं थी. इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

पटियाला के ही थाना अर्बन एस्टेट में एक युवक द्वारा गली में सो रहे कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा देने का मामला सामने आ चुका है. गौरतलब है कि मई माह में पंजाब के ही पटियाला में कुत्ते की राइफल से गोली मारने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया था. घटना दुत्ताल गांव में हुई थी. इस संबंध में ‘पेटा’ से शिकायत प्राप्त हुई थी घटना का वीडियो भी पुलिस के साथ साझा किया गया था.

आरोपी की पहचान पतरन तहसील के खासपुर गांव निवासी तरनजोत सिंह के रूप में हुई थी। सिंह के पास से एक राइफल और दो खोखे बरामद हुए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह पागल कुत्ता था और पहले वह दूसरे कुत्ते को काट चुका था.

Share

Leave a Reply