जेवर चमकाने के बहाने हजारों रुपये के जेवरात व बर्तन लेकर लापता हो गई दो महिलाएं, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | जागरूकता के अभाव में ग्रामीण महिलाओं को सोने चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन चमकाने का झांसा देकर दो महिलाएं हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व पीतल कांसा के बर्तन चोरी कर फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बजरंग चौक खोरपा अभनपुर निवासी संतोष साहू 34 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 30 जनवरी को ग्राम खोरपा में दो महिलाओं ने प्रार्थी की पत्नी व गांव के अन्य महिलाओं को सोने चांदी के जेवर व पीतल कांसे के बर्तन को चमकाने का झांसा देकर तीन तोला सोने के जेवर व 56 तोला चांदी के जेवर सहित 14 नग कांसा व पीतल के बर्तन लेकर गायब हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात महिलाओं के पतासाजी में जुटी हुई है।







.jpeg)












