दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप से दो युवक ले उड़े सोने-चांदी से भरा बॉक्स, जाने कहा की है ये घटना
महासमुंद । झलप स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। सामान खरीदने के बहाने दो युवक ज्वेलरी दुकान में आए और दुकानदार को उलझाकर ड्राज में रखे जेवरातों से भरे एक डिब्बे को चुरा कर ले गए। जब पता चला तो चोरी की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई। यह घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। वार्ड क्रमांक 5 झलप निवासी महेन्द्र कंसारी पिता गोरेलाल (35) ने बताया कि गांव में शांति ज्वेलर्स के नाम की दुकान है। दोपहर 12 बजे पैदल दो व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष की थी। दोनों दुकान आए और अंगूठी व हार दिखाने को कहा। दुकान में भाभी अनिमा कंसारी थी। सामान दिखाते समय एक व्यक्ति बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान एक व्यक्ति ड्राज में रखे एक एक डिब्बे को चुरा लिया। थोड़ी देर बाद दोनों बिना सामान खरीदे ही दुकान से चले गए। जब ड्राज में रखा डिब्बा नहीं दिखा तो, चोरी होने की आशंका हुई। तत्काल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। जिसमें सामान खरीदने आए दो व्यक्ति में से एक ड्राज से डिब्बा निकालते हुए दिखा। इसके बाद आसपास दोनों युवकों की पतासाजी की, लेकिन नहीं दिखे। इसके बाद उक्त घटना की जानकारी पटेवा थाने को दी। सूचना पर पुलिस ने भी आसपास पतासाजी की, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चला। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। डिब्बे में थे जेवरात पुलिस के अनुसार चोरी हुए डिब्बे में एक सोने का हार, दो नग लॉकेट व तीन नग फुल्ली था। जिसकी कीमत करीब 35 हजार रूपए है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर युवकों की पतासाजी कर रहे हैं। ये आरोपी दोपहर में ज्वेलर्स दुकान सामान खरीदने गए थे। उसी दौरान घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।







.jpeg)












