नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

करंट की चपेट में आकर जिंदा जले दो युवक, हाईटेंशन बिजली तार से गाड़ी टकराने के बाद ड्राइवर-साथी की मौत

करंट की चपेट में आकर जिंदा जले दो युवक, हाईटेंशन बिजली तार से गाड़ी टकराने के बाद ड्राइवर-साथी की मौत
Share

 राजस्थानकोटा में दो युवक करंट की चपेट में आकर जिंदा जल गए। दोनों बोरिंग की गाड़ी में बैठे थे। साइड में लगाने के लिए गाड़ी पीछे करते समय मशीन का पाइप हाईटेंशन बिजली के तार से टच हो गया और बिजली का तार सड़क पर गिर गया। इस दौरान ड्राइवर का साथी नीचे उतरा तो वह करंट की चपेट में आ गया। 11KV की लाइन छूते ही उससे शरीर में आग गई। वह चिल्लाने लगा, इस पर ड्राइवर बचाने दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया।

दोनों आग से जलने लग गए और वहीं गाड़ी के टायरों के पास गिर गए। देखते-देखते गाड़ी में भी आग लग गई। ड्राइवर और उसके साथी के हाथ-पैर और चेहरे बुरी तरह से झुलस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

सूचना पर पुलिस, SDM दीगोद, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। हादसे में झालावाड़ के रहने वाले ड्राइवर कमलेश (35) करीब 80 फीसदी और चितौड़ के रहने वाले पप्पू सिंह (35) लगभग 60 फीसदी झुलस गए थे। पप्पू बोरिंग मशीन का ऑपरेटर था।

गाड़ी के साथ एक जीप भी थी। जीप में इनका साथी नानूराम सवार था। वह दूध की थैली लेने दुकान पर रुक गया था। नानूराम ने बताया- रात को 3 बजे हम कोटा की तरफ से आए थे। क्रेशर के पास गाड़ी खड़ी करके सो गए थे। सुबह खान की झोपियों की तरफ बोर करने जाना था। सुबह 7 बजे करीब क्रेशर से रवाना होकर धर्मकांटा तक पहंचे। मैं जीप में पीछे आ रहा था। रास्ते मे दूध लेने लगा था।

नानूराम ने बताया कि दूध की थैली लेकर वह मौके पर पहुंचा तो गाड़ी की केबिन में आग लगी थी। पास में ही जमीन पर बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। गांववालों की मदद से पहले बिजली बंद करवाई। पास जाकर देखा तो ड्राइवर और खलासी का शव एक दूसरे के ऊपर पड़ा हुआ था।


Share

Leave a Reply