नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

निर्दलीय प्रत्याशी पर दो युवकों ने चलाई गोली, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये घटना

निर्दलीय प्रत्याशी पर दो युवकों ने चलाई गोली, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये घटना
Share

रायपुर। निर्दलीय प्रत्याशी पर बाईक सवार दो युवकों ने गोली चलाकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. पंचायत कुरा थाना धरसींवा निवासी पास अली सैय्यद कमर ऊर्फ राजा 40 वर्ष पिता सैय्यद गुलाम अली कोल डिपो कुंरा के पास दो मोटर साइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने प्रार्थी को कार से आते समय रोककर एक गोली कार के बोनट पर व दूसरी गोली उसके ऊपर चला दी। गोली चलाते ही प्रार्थी कार के अंदर नीचे की ओर झुक गया जिसके चलते गोली कार की कांच को छेदते हुए अंदर की ओर निकल गयी। संयद कमर उर्फ राजा नगर पंचायत कुंरा वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी है व जमीन खरीदी बिक्री का भी काम करता है। प्रार्थी के अनुसार वह गुरूवार की रात्रि11/50 बजे  कार क्र0 सीजी 04 एचडी 4386 में ओम पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर अटल आवास जाने के लिये निकला था कि कोल डिपो कुंरा के पास एक हाई स्पीड मोटरसाइकिल ऑरेंज कलर मे सवार दो युवक आकर कार के सामने मोटरसाइकिल खड़ी किया बाईक चालक हेलमेट पहना था पीछे बैठे युवक अपने चेहरे पर कपडा बांध रखा था बाईक से उतरकर आरोपी कार के पास आकर रिवाल्वर से पहले बोनट पर फायर किया। उसके बाद ड्राविंग सीट कांच में गोली चला दी व दोनो बाईक में बैठकर बिलासपुर रोड तरफ भाग गये। बाईक ऑरेंज कलर का था नंबर नही देख पाया। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित कर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत 25,27 आम्र्स एक्ट के साथ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। 


Share

Leave a Reply