BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : दो युवकों ने की नाबालिग से रेप के बाद हत्या, चाय पीने के बहाने घुसे थे घर में, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : दो युवकों ने की नाबालिग से रेप के बाद हत्या, चाय पीने के बहाने घुसे थे घर में, इलाके में मचा हड़कंप
Share

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि हरियाणा के सिरसा जिले में एक नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है | मृतका के पिता की शिकायत पर सिरसा थाने में इस मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है |

पढ़ें : गर्लफ्रेंड के कॉल पर मिलने निकला था युवक, अगले दिन सुबह मिली सिरकटी लाश 

मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार शाम को घर पर कोई नहीं था | उनका बेटा भी दुकान पर था| उसी दौरान दो परिचित युवक घर आये | दोनों चाय पीने के बहाने कमरे में दाखिल हो गए | कमरे में नाबालिग बेटी को अकेले पाकर दोनों ने पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गये|

पढ़ें : शर्मनाक हरकत: 9 साल की बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया बलात्कार, जाने कहा कि है घटना

घटना की सूचना मिलने पर सिरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की| थानाप्रभारी देवी लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या घर में ही कर दी गई है | मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की| परिवारवालों ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है| 

पढ़ें : रायपुर: पुरानी बस्ती क्षेत्र के नाले में मिला नवजात शिशु की लाश 

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है| मामले में छानबीन जारी है| आरोपी पहले से ही पीड़ित परिवार के पहचान वाले थे | इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया| घटना से गांव में कोहराम मच गया| परिवारवालों ने इस मामले में जल्द इंसाफ की मांग की है| दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं| परिवारवालों के मुताबिक उनसे कोई रंजिश भी नहीं थी| घटना के वक्त पिता और बड़े भाई रिश्तेदार के घर गये हुए थे| जबकि छोटा भाई दुकान पर था|


Share

Leave a Reply