उद्धव की विदाई लगभग तय, शिंदे गुट का आंकड़ा मैजिक नंबर के पार...
मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। एक तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीएम उद्धव ठाकरे असहाय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने अब मैजिक नंबर पूरा होने का भी दावा कर दिया है।
सियासी उठा-पटक के बीच सीएम उद्धव ने शिवसेना के 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई है। अब इसपर गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आ गई है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव उनको अयोग्य नहीं ठहरा सकते हैं क्योंकि वे खुद अल्पमत में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना के नोटिसों से वह डरते नहीं हैं, चाहें तो ऐसे 10 नोटिस और भेज दिये जाएं।
शिंदे ने कहा कि उद्धव बस उनको डराने की कोशिश कर रहे हैं। शिंदे ने यह भी दोहराया कि उनके पास शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायकों का सपोर्ट है। कुल मिलाकर उनके पास 50 से ज्यादा विधायक हैं और लोकतंत्र में संख्याबल ही जरूरी होता है।







.jpeg)












