नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना वायरस के चलते यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने के दिए आदेश, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना वायरस के चलते यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने के दिए आदेश, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस तेजी से भारत में अपने पांव पसार रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में एहतियात के लिए कई राज्यों में परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। इस बीच, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च तक परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

यूजीसी ने एक सर्कुलर (परिपत्र ) जारी किया है जिसमें सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च के बाद परीक्षाएं कराने के लिए कहा गया है।  यूजीसी ने परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के साथ ही मूल्यांकन कार्य को भी स्थगित करने का सर्कुलर जारी किया है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से शिक्षकों और छात्रों के साथ इंटरनेट के माध्यम से नियमित संवाद स्थापित करने के लिए कहा है। यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों से कहा है कि वो विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करे ताकि उनको और उनके अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में प्रतियोगी और स्कूल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूपी में 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों, मॉल और सिनेमाघरों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसी तरह दिल्ली में भी आगामी 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। देश में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या 170 पहुंच गई है।


Share

Leave a Reply