BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रूस के सामने पस्त हुआ यूक्रेन का हौंसला, राष्ट्रपति जेलेंस्की समझौते के लिए तैयार, बोले- नहीं चाहिए नाटो की.....

रूस के सामने पस्त हुआ यूक्रेन का हौंसला, राष्ट्रपति जेलेंस्की समझौते के लिए तैयार, बोले- नहीं चाहिए नाटो की.....
Share

कीव : यूक्रेन रूस के बीच युद्ध शुरू हुए 32 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बीती रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि तुर्की में रूस के साथ इस सप्ताह होने जा रही बातचीत में प्राथमिकता ''यूक्रेन की संप्रभुता और भूभागीय अखंडताÓÓ पर केंद्रित होगी। जेलेंस्की ने कहा, हम वास्तव में, बिना किसी विलंब के, शांति चाहते हैं।

तुर्की में आमने-सामने होने जा रही बातचीत एक अवसर है और जरूरत भी। यह बुरा नहीं है। आइये, देखें कि परिणाम क्या मिलते हैं। उन्होंने कहा, मैं दूसरे देशों की संसद से लगातार अपील करूंगा और उन्हें घेरेबंदी वाले मारियुपोल जैसे शहरों के भयावह हालात की याद दिलाऊंगा। यूक्रेन के सशस्त्र बलों को धन्यवाद देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि कब्जाए जा चुके शहरों को वे वापस ले रहे हैं और कुछ हिस्सों में तो वे आगे भी बढ़ रहे हैं। यह अत्यंत सराहनीय है।

इससे पहले, जेलेंस्की ने कहा कि तटस्थता और नाटो से बाहर रहने के लिए सहमति के मुद्दे पर, देश से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद यूक्रेन के मतदाताओं से जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए। रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन सुलह की राह नहीं निकल सकी है। सोमवार की मीटिंग से पहले तुर्की के राष्ट्रपति तैयपे अर्दोगन ने कहा है कि 6 प्वाइंट में से 4 पर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है, जिसमें यूक्रेन के हृ्रञ्जह्र में शामिल नहीं होने की शर्त भी शामिल है। यूक्रेनी सांसद और वार्ता समूह के सदस्य डेविड अरखामिया ने जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच आमने-सामने की बातचीत का अगला दौर तुर्की में 28 से लेकर 30 मार्च तक होगा। 


Share

Leave a Reply