नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बनाया बंधक,पुतिन ने पड़ोसी देशों को दी चेतावनी

यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बनाया बंधक,पुतिन ने पड़ोसी देशों को दी चेतावनी
Share

कीव : रूस और यूक्रेन के बीचजारी जंग का आज 9वां दिन है। आज यूक्रेन में मौजूद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भी पहले हमला और फिर कब्जा हुआ। यूक्रेनी राज्य परमाणु कंपनी का कहना है कि न्यूक्लियर रिएक्टर पर रूसी हमले में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए, वहीं सैनिकों 2 घायल गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी कीव के पास मौजूद बूचा शहर को यूक्रेनी सेना ने फिर कब्जा लिया है।


इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पुतिन का यह दावा भी है कि यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा जबकि रूसी सैनिक विदेशियों को निकालने में मदद कर रहे हैं।


इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि वह रूस पर और प्रतिबंध लगाकर स्थिति की गंभीरता को और न बढ़ाएं। पुतिन ने कहा कि हमारे पड़ोसियों के प्रति हमारी कोई गलत मंशा नहीं है। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि स्थिति को न बढ़ाएं और कोई प्रतिबंध न लगाएं। हम अपने सभी दायित्वों को पूरा करते हैं और उन्हें पूरा करना जारी रखेंगे।
 


Share

Leave a Reply