दस वर्षीय मसूम से मुंह बोले अंकल ने की अश्लील हरकत, बच्ची के दहशत में आने के बाद खुला राज
भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक दस वर्षीय मासूम से उसके 50 साल के मुंह बोले अंकल ने अश्लील हरकत कर दी। जब पीडि़ता उसकी हरकत से दहशत में आ गई, तब यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित पिछले तीन दिनों से बच्ची से गंदी हरकत कर रहा था। पुलिस के अनुसार शाहपुरा इलाके में दस साल की बच्ची इलाके में रहती है। उसके पड़ोस में 50 साल का सुनील तिरोले रहता है। सुनील तिरोले के बच्चे हैं और प्राइवेट काम करता है। आरोपित को बच्ची सुनील अंकल कहकर उस पर भरोसा करती थी। आरोपित तीन फरवरी से बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जब बच्ची आरोपित की इस हरकत से दहशत में आ गई और उसने घर से निकलना बंद कर दिया तो उसके परिजनों ने जब उसका कारण पूछा, तब बच्ची ने पूरा घटनाक्रम नको बताया। जब जाकर यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा।







.jpeg)












