चाचा ससुर ने रिश्ते को किया शर्मसार,नवविवाहिता बहू से की छेडख़ानी
कोरबा| चाचा ससुर ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए आधी रात को नवविवाहिता बहू के कमरे के दरवाजे में लगे कुंदे को तोड़कर उसके साथ छेडख़ानी करते हुए आबरू लूटने का प्रयास किया। बहू के शोर मचाने पर आरोपी चाचा ससुर मौके से भाग निकला। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला पसान थानांतर्गत ग्राम पंचायत सरीसमार के बगदरीपारा की है। 28 अक्टूबर की रात्रि महिला का पति दूसरे गांव किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान महिला के साथ उसका 10 वर्षीय भतीजा भी घर में मौजूद था। रात में खाना बनाकर नवविवाहिता भतीजे के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। परछी में उसका भतीजा सोया हुआ था। इस दौरान रात्रि करीब 11.30 बजे के लगभग चाचा ससुर ने नवविवाहिता के कमरे के दरवाजे का कुंदा तोड़कर भीतर घुस गया और महिला के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना की रिपोर्ट पीडि़ता द्वारा अपने पति के साथ पसान थाना पहुंचकर दर्ज कराई गई। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 354ख, 354 तथा 458 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।







.jpeg)












