BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेकाबू हो रहे ईंधन के दाम, जानें आज कितनी रही कीमत...

बेकाबू हो रहे ईंधन के दाम, जानें आज कितनी रही कीमत...
Share

तेल कंपनियों की तरफ से आज, रविवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 47 से 53 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 53 से 58 पैसे तक बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी रायपुर में पेट्रोल 104.94 रूपए तथा डीजल 96.28 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।


वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 99.11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.88 रुपये व डीजल की कीमत 98.13 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.53 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.57 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.90 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।


सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
 


Share

Leave a Reply