अनियंत्रित बाइक में लगी आग, बाइक सवार के आग में झुलसने से हालत नाजुक, जाने कहा की है यह घटना...
कोरबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बीच कोरबा नगर के इमलीडुग्गू क्षेत्र में हुई घटना में एक बाइक अनियंत्रित होने के साथ सड़क से उतरकर झाडिय़ों में घुस गई और अगले क्षण उसमें आग लग गई। बाइक चालक बुरी तरह झुलस गया। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए पीडि़त को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के मस्तूरी का रहने वाला विजय रात्रे इस घटना का शिकार हुआ। कोरबा के इमलीडुग्गू क्षेत्र में गौमाता चौक के पास यह घटना पिछली रात 8 बजे के आसपास घटित हुई। जानकारी मिली कि रात्रे अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान इमलीडुग्गू से कुछ दूर आगे जाने पर एकाएक उसकी बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई। रात्रे ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहा। कुछ ही देर में उसकी बाइक मुख्य सड़क से उतरने के साथ बाएं तरफ, एसईसीएल मानिकपुर खदान की झाडिय़ों में जा घुसी। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। बाइक के यहां पहुंचने के साथ ही उसमें एकाएक आग लग गई। विजय रात्रे आग की लपटों से घिरकर बुरी तरह झुलस गया। उसकी बाइक का भी यही हाल हो गया। कुछ ही देर में बाइक के अवशेष यहां नजर आ रहे थे। इस मार्ग से आवाजाही कर रहे लोगों की नजर यहां पड़ीए जिन्होंने वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। इसके बाद कंट्रोल रूम और डॉयल 112 को सूचना दी गई। पुलिस का च्कि रिस्पांस फ ोर्स यहां पहुंचा। उसने अपनी ओर से बचाव का प्रयास करते हुए युवक को झाडिय़ों से निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहंचाया गया। अपातकालीन व्यवस्था में 20 वर्षीय विजय रात्रे को चिकित्सा दी गई। कुछ घंटे बाद स्थिति में किसी तरह का सुधार नजर नहीं आया। आखिरकर डॉक्टर ने इस केस को रेफ र करने की कार्रवाई की और पीडि़त को सिम्स भेज दिया। स्थानीय पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल दुपहिया चालक का बयान लेने का काम नहीं हो सका है।
दुपहिया के चलने के दौरान उसमें आखिर आग कैसे लग गई। यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। घटना को लेकर कई तरह की बात हो रही थी और तर्क दिए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के स्तर पर ही इस मामले में आगे की जांच हो सकेगी और वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ऑटो सेक्टर की ओर से सभी तरह के वाहन का उपयोग करने वाले लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी गाडिय़ों का रखरखाव समयबद्ध ढंग से कराए। गाडिय़ों के प्लग, ऑयल और स्वीच सिस्टम का परीक्षण कराते रहने से खामियों का पता चलता है।







.jpeg)












