अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर: हादसे में तीन की मौत दो की हालात गंभीर
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में औरैया रोड पर एक अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को औरैया रोड पर एक अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक महेंद्र कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार सवार विवेक कुमार डोहरे (30) नेरात 11 बजे रात और उसके साथी मुकेश (32) ने शुक्रवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पढ़ें : पत्नी निकली प्रेमिका: पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को बुलाया मिलने, सहेलियों संग मिलकर की जमकर धुनाई
उन्होंने बताया कि इसी हादसे में घायल कार सवार महेश (57) और पंकज डोहरे (25) का उपचार चल रहा है और उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। तीनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।







.jpeg)












