अनियंत्रित होकर घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, सो रहे दो भाई की हालत गंभीर, जाने कहा की है ये घटना
जांजगीर | जिले के बलौदा के जावलपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। हादसे में सो रहे दो भाई को चोटें आई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सड़क? हादसा आज सुबह की बताई जा रही है। सड़क किनारे स्थित घर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। हादसे में दो भाईयों के अलावा 2 मवेशी मलबे में दब गए। लोगों ने मदद कर दोनों भाईयों और मवेशी को बाहर निकाला।
जिसके बाद घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।







.jpeg)












