अनियंत्रित हाइवा ने बाईक सवार युवकों को कुचला, तीनों की मौत
हादसे के बाद गांव में तनाव
रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर इलाके में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है रतनपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
बुधवार की रात रतनपुर थाना क्षेत्र के नेवसा गांव निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान गिधौरी मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।







.jpeg)












