मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है या विनाश, अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच बुधवार को उन्होंने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति के डांवाडोल हालत को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है या विनाश।
पढ़ें : रायपुर का मुकुल देशभर के कई डांसर्स को पीछे छोड़ पहुंचा इंडियाज बेस्ट डांसर खिताब के करीब
जानकारी के अनुसार राहुल ने बुधवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी तो पहले से ही गिरावट पर और बेरोजगारी चरम पर थी लेकिन अब महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बैंक मुसीबत में आ गए हैं और लोगों का पैसा बैंकों में फंस गया है|
राहुल ने ट्वीट किया, बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। महंगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोजगारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश।
पढ़ें : छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा शिक्षक को भारी, शिक्षक के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने सामाजिक स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सामाजिक न्याय को जिस तरह से कुचला जा रहा है और इससे जो हालात बने रहे हैं उन्हें देखते हुए लोगो का मनोबल टूट रहा है और सरकार से विश्वास खत्म हो रहा है।







.jpeg)












