नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शम्भू दयाल कॉलेज द्वारा कोरोना जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
ग़ाज़ियाबाद। नेहरू युवा केन्द्र, ग़ाज़ियाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शम्भू दयाल कॉलेज के तत्वावधान में कोरोना जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO
रैली का शुभारंभ शम्भू दयाल कॉलेज की प्राचार्य डॉ मंजू गोयल, जिला युवा समन्वयक देवेन्द्र कुमार एवं लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
पढ़ें : एक माँ ने अपने बेटे को बाथटब में डुबोकर मारा और फिर खुद कर ली आत्महत्या, जाने क्या थी वजह
रैली शम्भू दयाल कॉलेज से चलकर, घण्टाघर को होते हुए कोतवाली, रेलवे रोड से चौधरी मोड़ होती हुई वापस शम्भू दयाल कॉलेज में ही सम्पन्न हुई। रैली के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं युवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मास्क एवं दो गज की दूरी का संदेश दिया गया।

जिला युवा समन्वयक देवेंद्र कुमार ने बताया कि महामारी से हमे अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।
पढ़ें : गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से हेडमास्टर ने किया दुष्कर्म
जागरुकता रैली को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम गर्ग, डॉ अजय उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। युवा मण्डल अध्यक्ष तालिब, आज़ाद अन्सारी, प्रियंका, सुप्रिया, सनोवर खान उर्फ सोनू, मनोज, रूपेश, सत्यम, राहुल, नितिन, वंशिका, साधना एवं लता मौजूद रहे।








.jpeg)












