BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Birthday की आड़ में आरोपियों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, जाने आखिर कहा की है यह घटना...

 Birthday की आड़ में आरोपियों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, जाने आखिर कहा की है यह घटना...
Share

जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तीन युवको ने जन्मदिन मनाने की आड़ में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| आपको बता दे की युवक ने अपनी प्रेमिका की बहन को यह कह अपने पास बुला लिया कि, जन्मदिन की पार्टी बनाएंगे, पार्टी में उसकी बड़ी बहन (आरोपी की प्रेमिका) भी यहीं है. यह सुनकर युवती पार्टी बनाने अपने गांव से 80 किमी दूर युवकों के पास आ गई. जहां तीन युवक अजीत बंजारा, विवेक और महेश ने उसके साथ गैंगरेप किया|

जानकारी के अनुसार यह घटना एक नवबंर की है. युवती ने मामले की रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में 19 नवंबर को दर्ज कराई और आज तड़के सुबह पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया| युवती का आरोप है कि कुछ महीने पहले आरोपी अजीत बंजारा की दोस्ती बड़ी बहन के साथ हुई थी. इसी बीच उसके साथ भी जान पहचान हो गई और फोन पर बातचीत चल रहा था, डेढ़ महीने पहले अजीत बंजारा ने फोन कर युवती को अपने गांव फूलेता जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया|

परिजनों को दी जानकारी-
युवती उसके बुलाने पर चली गई. वहां गई तो जन्मदिन का कोई दृश्य नजर नहीं आया. बल्कि रात में अजीत ने दो अन्य साथी विवेक और महेश के साथ मिलकर गैंगरेप किया| काफी दिन तक युवती चुप रही, अब जाकर वो घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया|

पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि आरोपी अजीत बंजारा का पीड़िता की बड़ी बहन के साथ पहले से प्रेम संबंध था, इस कारण छोटी बहन के साथ भी पहचान हो गया. आरोपी ने घटना के दिन जन्मदिन मनाने का झूठ बोलकर पीड़िता को यह कहते हुए पत्थलगांव बुला लिया कि उसकी बड़ी बहन भी यहीं है. आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता पत्थलगांव आ गई और आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया| फिलहाल पुलिस युवती की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506 बी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. शुक्रवार सुबह तीनों आरोपी अजीत, विवेक और महेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है|

Share

Leave a Reply