स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, 5 युवती और एक युवक गिरफ्तार
नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 लड़कियां और 1 युवक शामिल है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा को मालवीय नगर इलाके में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। टिप की सूचना को कन्फर्म करने के लिए पुलिस टीम के एक सदस्य को सदस्य नकली ग्राहक बनाकर मालवीय नगर इलाके के स्पा, आयुर्वेदिक और पंचकर्मा थैरेपी सेंटर भेजा गया। जहां उन्होंने रिसेप्शन पर लड़कियों की मांग की। इस दौरान 3 लड़कियों को दिखाया गया, जिनमें से 2 को नकली ग्राहक ने पंसद कर लिया। इसके लिए कमीशन के तौर पर 2000 रुपए भी लिए गए।
नकली ग्राहको से मिले इनपुट के बाद ACP एसके गुलिया, इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से बारीकी से पूछताछ कर रही है।







.jpeg)












