BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चैम्बर अध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी से रायपुर आगमन पर सौजन्य भेट की

चैम्बर अध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी से रायपुर आगमन पर सौजन्य भेट की
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से सौजन्य भेंट कर चेम्बर की कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए रायपुर आगमन पर बधाई दी ।

श्री अमर पारवानी ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर केन्द्रीय महिला एवं विकास मंत्री द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने तथा व्यापार में उनकी सहभागिता बढाने को लेकर अपने सुझाव दिए ।

श्री पारवानी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर नये संगठन आरम्भ करने के बारे में बताते हुए कहा की वर्तमान या भावी अवसर का पूर्वदर्शन करके मुख्यतः कोई व्यावसायिक संगठन प्रारम्भ करना उद्यमिता का मुख्य पहलू है। उद्यमिता में एक तरफ भरपूर लाभ कमाने की सम्भावना होती है तो दूसरी तरफ जोखिम,अनिश्चितता और अन्य खतरे की भी प्रबल संभावना होती है। परन्तु आज व्यापार जगत में जिस तरह महिलाये पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चल रहीं हैं चाहे वो कोई महिला स्व सहायता की मुखिया हो या किसी अंतराष्ट्रीय कंपनी की सी ई ओ प्रत्येक क्षेत्र में वो अपनी छाप छोड़ रही हैं ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा मंत्री निलेश मूंदड़ा, युवा चेम्बर मंत्री विपुल पटेल एवं राजू चंदनानी शामिल हुए। 


Share

Leave a Reply