BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिला अध्यक्ष पैकरा के नेतृतव में किया गया 4 घंटे चक्का जाम, ग्रामीण व पुलिस बल थे तैनात

जिला अध्यक्ष पैकरा के नेतृतव में किया गया 4 घंटे चक्का जाम, ग्रामीण व पुलिस बल थे तैनात
Share

भैयाथान: सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा के नेतृत्व में भैयाथान प्रतापपुर मार्ग डोना में बेरी कटिंग कर 4 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी और धरने पर बैठ गए। एडिशनल एसपी हरीश राठौर के आश्वासन पर चक्का जाम किया। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस बल तैनात थे।

जिला अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा ने बताया कि बीते 1 जुलाई के शाम को भैयाथान से प्रतापपुर की ओर जा रही सफेद रंग की जेस्टा कार क्रमांक 64 पृष्ट 3218 ने विपरीत दिशा में जाकर रोड के किनारे बैठे दवना निवासी शिवबालक पैकरा व भैया लाल पैकरा अपनी साइकिल खड़ा कर बैठे थे। कुछ देर बाद महेंद्र कुमार अपने मोटरसाइकिल से उन्हीं लोगों के साथ बैठ गया व इनको बैठा देख कपिल देव पैकरा, शिवबालक पैकरा भी इन लोगों के साथ बैठ गया। तभी अनियंत्रित कार ने इनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे शिव बालक पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई व ग्राम के भैयालाल पैकरा, महेंद्र कुमार पैकरा को गंभीर चोट आया था, वही कपिल पैकरा को मामूली चोट आई थी। सड़क किनारे खड़ी साइकिल व मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।


उक्त घटना में पूर्व थाना प्रभारी चित्रलेखा साहू व अन्य पुलिसकर्मियों की ओर से लूटपाट व डकैती का मामला बनाकर 3 लड़कों को जेल भेज दिया गया है व घटना में चोटिल महेंद्र पैकरा के भाई देवी चरण के खिलाफ भी मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिसका उच्च स्तरीय टीम बनाकर जांच करने की मांग की जा रही है। वह दोषियों पर एफ आई आर दर्ज कर 15 बिंदुओं पर जांच करने की मांग भी शामिल है तथा घटना से क्षतिग्रस्त वाहन की राशि दिलाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो एडिशनल एसपी हरीश राठौर मौके पर पहुंच ग्रामीणों से कहा कि जो भी आप लोगों की जायज मांग है, उसे जांच कराकर पूरा किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद चक्का जाम व धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव बृजमोहन सिंह गोंड, संदीप कुशवाहा, सीताराम भास्कर, रंजीत पनिका, सुजान दिन, अंकुर सिंहा, वीरेंद्र बुनकर, अनीता पैकरा, रजनी बिंद, नरेश पैकरा, महेश्वर पैकरा, संतोष गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, तो दूसरी ओर भैयाथान थाना प्रभारी बसंत खलखो, भटगांव थाना प्रभारी, चेंद्रा चौकी प्रभारी, करंजी चौकी प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।


Share

Leave a Reply