BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत युवाओं को हर महीने 3400 रुपये देगी सरकार, जानिए सच्चाई

प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत युवाओं को हर महीने 3400 रुपये देगी सरकार, जानिए सच्चाई
Share

 सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि सरकार प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत पंजीकरण करने पर सभी युवाओं को प्रति माह 3,400 रुपये देगी। यह मैसेज में लोगों को उकसाया जा रहा है कि वे 3400 रुपये का आर्थिक लाभ लेने के लिए लिंक पर क्लिक करें। मैसेज में एक लिंक दिया गया है जिसका यूआरएल ज्ञानवीर योजना के नाम से बनाया गया है। पहली नजर में किसी को लगेगा कि सरकारी योजना है, इसलिए लिंक पर क्लिक करने में क्या जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।


सरकार ने क्या कहा
पहली बात तो ये कि प्रधानमंत्री ज्ञानवीर नाम से कोई योजना है ही नहीं। यह बात खुद सरकार बता चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल होते मैसेज को लेकर सरकार ने पीआईबी फैक्ट चेक के ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है। सरकार का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री ज्ञानवीर’ नामक योजना फर्जी है जिसमें हर युवा को प्रति माह 3400 रुपये दिए जाने की बात कही गई है। सरकार ने नसीहत दी है कि इस तरह की किसी वेबसाइट या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। इतना ही नहीं, ऐसे मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले फैक्ट चेक जरूर कर लें।


इस तरह के मैसेज फिशिंग अटैक का हिस्सा होते हैं जिनमें ग्राहको को फंसाकर खतरनाक लिंक पर क्लिक कराया जाता है। फिर उसी लिंक के माध्यम से किसी संदिग्ध वेबसाइट पर ले जाया जाता है जहां आपकी पर्सनल जानकारी चुराई जाती है। इसमें आपका बैंक खाता, सीवीवी या ओटीपी भी हो सकता है। एक बार ऐसी जानकारी लीक हो जाए, तो आप आसानी से साइबर धोखेबाजों के शिकार हो सकते हैं। आपके खाते में सेंधमारी हो सकती है।


Share

Leave a Reply