BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वन्दे भारत मिशन के तहत सात मई से अब तक 8503 भारतीय 43 उड़ानों के जरिए स्वेदश लौटे

वन्दे भारत मिशन के तहत सात मई से अब तक 8503 भारतीय 43 उड़ानों के जरिए स्वेदश लौटे
Share

नई दिल्ली |  वंदे भारत मिशन के तहत 7 मई से शुरु की गई एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 43 इनबाउंड उड़ानों के जरिए 6 दिनों में 8503 भारतीयों की स्वदेश वापसी हुईहै। 

भारत सरकार द्वारा 7 मई को शुरु किया गया वंदे भारत मिशन अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के अबतक के सबसे बडे अभियानों में से एक है। इस अभियान के तहत, नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारतीयों की वतन वापसी के लिए  विदेश मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर रहा है। 
एयर इंडिया अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर विदेशों में फंसे 14800 भारतीयों को वापस लाने के पहले चरण के तहत अमेरिका,ब्रिटेन,बांग्लादेश, सिंगापुर, सऊदी अरब, कुवैत, फिलीपीन्स, संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया सहित 12 देशों के लिए कुल 64 उड़ानों (एयर इंडिया द्वारा 42 और एआई एक्सप्रेस द्वारा 24) का संचालन कर रही है।
बाहरी देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए व्यापक स्तर पर चलाए गए इस अभियान के प्रत्येक चरण में सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा, स्वच्छता मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय,भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण और एयर इंडिया, चिकित्सा से जुडे इस बेहद संवेदनशील अभियान में विमान यात्रियों, चालक दल और ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था कीजा रही है।
 

Share

Leave a Reply