वीडियो वायरल होने से दुखी किशोरी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियाधाना में 16 वर्षीय किशोरी ने गत दिवस घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय घरवाले मेला देखने गए थे। स्वजनों का आरोप है कि पड़ोयी युवक ने उसका वीडियो बना लिया था और वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
मृतक के स्वजनों ने थाने में आवेदन देकर बताया रवि पुत्र सालिगराम कुशवाहा ने झांसा देकर उनकी बेटी का वीडियो बना लिया था। उसे वायरल कर लगातार ब्लैकमेल कर धमका रहा था। इसके चलते परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। बेटी ने दो दिन पहले यह बात स्वजनों को बताई थी।







.jpeg)












