BIG BREAKING : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
नई दिल्ली | भारत देश में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ़्तार पकड़ ली है | इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं | उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी | मंत्री निशंक ने ट्विट कर कहा, ''मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है | जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और टेस्ट करवाएं |'' उन्होंने साथ ही कहा कि शिक्षा मंत्रालय का काम सामान्य रूप से चलता रहेगा |
All the work of @EduMinOfIndia is being conducted normally observing necessary precautions.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 21, 2021







.jpeg)












