केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पहुंचे रायपुर, एनटीपीसी के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एनटीपीसी के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे रायपुर | मंत्री आरके सिंह राजधानी रायपुर में बन रहे NTPC के नए कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मीडिया से वार्तालाप में कहा कि देश में बिजली उत्पादन बढ़ा है। छत्तीसगढ़ को पर्याप्त बिजली मिल रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 1557 करोड़ रु की योजना स्वीकृत की गई है। लेकिन अभी तक केवल 37 प्रतिशत काम हुआ है | इस संबंध में बहुत जल्द राज्य सरकार से बात की जाएगी |







.jpeg)












