BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, 3 बार आया धमकीभरा फोन, जांच में जुटी पुलिस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, 3 बार आया धमकीभरा फोन, जांच में जुटी पुलिस
Share

 Nitin Gadkari : केंद्रीय परिवहन मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है. दाऊद के नाम पर तीन बार कॉल आई है. नागपुर कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर धमकी दी गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 100 करोड़ की रकम मांगी गई है. रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी की कॉल आते ही गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस की जांच शुरू कर दी है.

 
बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है. सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर नितिन गडकरी के 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नितिन गडकरी को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस दोषी की तलाश कर रही है.
 
3 बार आया धमकीभरा फोन
 
बताया जा रहा है कि नितिन गडकरी को धमकीभरा फोन 3 बार आ चुका है. पहली बार फोन सुबह 11:29 बजे, दूसरी बार 11:35 बजे और तीसरी बार आज दोपहर 12:32 बजे आया. फिलहाल पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन गडकरी के पीआर ऑफिस पहुंच गए हैं और पूछताछ की जा रही है.

Share

Leave a Reply