केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप
नई दिल्ली, फेसबुक को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक इंडिया प्रबंधन ने दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थकों के पेज डिलीट कर दिए. यही नहीं उनकी पहुंच (रिच) भी कम कर दी.
I've been informed that in run up to 2019 LS Polls, there was concerted effort by FB India to not just delete pages or substantially reduce their reach but also offer no right of appeal to affected ppl who're supportive of right-of-centre ideology: Union Min RS Prasad to FB CEO. pic.twitter.com/bmyUppp7nz
— ANI (@ANI) September 1, 2020
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक इंडिया टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी एक विशेष राजनीतिक विचारधारा क समर्थक हैं. फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के प्रति अपशब्द कहते हैं.







.jpeg)












