BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Share

  महाराष्ट्र के जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी छह की तलाश जारी है।

कैसे हुई 

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी को कोथली गांव में आयोजित मेले में सात युवकों ने मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों का पीछा किया, अभद्र टिप्पणी की और मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की।

जलगांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्णनाथ पिंगले ने बताया कि आरोपियों में अनिकेत भोई, पीयूष मोरे, सहम कोली, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पलवी शामिल हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षाकर्मी से भी हाथापाई

जब सुरक्षाकर्मी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। पुलिस ने इसकी भी अलग से शिकायत दर्ज की है।

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई पर पहले से ही दो से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जल्द होगी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी तरह का कोई दबाव नहीं है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। चूंकि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है, इसलिए आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं

 

Share

Leave a Reply